कंसापुर स्थित कार्यालय पर सोमवार को सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें 2027 के चुनाव पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को आगे भी चलाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि पीडीए पीड़ा, दुख और अपमान झेलने वाले उपेक्षित और पीड़ित लोगों की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रतिशोध की नहीं सोच के परिवर्तन की पुकार है। पीडीए गैर बराबरी को दूर करके समता, समानता, गरिमा, प्रतिष्ठा को सुनिश्चित करनेवाले सकारात्मक-प्रगतिशील सामाजिक न्याय के राज का संकल्पित है। संचालन ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। मौके पर श्यामला सरोज, कल्लन यादव, मंटू सिंह, दीप नारायण भारतीय, सरिता बिंद, पवन विश्वकर्मा धर्मेंद्र कुमार मिश्र आदि रहे।