फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अफसर कार्यों को समय से पूर्ण कराएं’

विज्ञापन
जंगीगंज धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, कोविड से बचाव की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को जरूरी कार्यों को समय से पूर्ण कराने का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने धान क्रय केंद्रों, निराश्रित गोशाला, कोविड-19 और उसके वैक्सीन की व्यवस्था, नहरों में पानी, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन के मंशानुसार सभी कार्य हों। उन्होंने धान क्रय केंद्र पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की वास्तविक स्थिति, किसानों का डाटा रखने, धान क्रय केंद्रों के मिल से संबद्धीकरण, केंद्र पर खरीदे गए धान के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद वह धान क्रय केंद्र जंगीगंज का औचक निरीक्षण की। यहां पर बैनर, टोल फ्री नंबर, साफ-सफाई को लेकर संतोष जताया। क्रय केंद्र पर घटतौली और कम भुगतान की शिकायत के बारे में जाना। उन्होंने ई-उपार्जन के माध्यम से केंद्र पर धान खरीद की रियल टाइम इंट्री की जा रही है अथवा नहीं इसको लेकर कुछ किसानों के मोबाइल नंबर लिए। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें