फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नलकूप की नालियां कराएं ठीक, पंचायतों का करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय की अध्यक्षता में सिंचाई बंधु की बैठक हुई। इसमें नलकूप की खराब नालियों को सही कराने, जर्जर खंभे, खराब ट्रांसफॉर्मरों को सही करने पर जोर दिया गया। तकनीकी खामी से बंद नलकूप को चालू कराने और बिजली आपूर्ति बेहतर करने पर चर्चा की गई। जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। बिजली निगम, नहर, नलकूप समेत अन्य विभाग के अधिकारी इसका ध्यान दें। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही हैं। नलकूप की खराबी, ट्रांसफॉर्मर सही न होने से कई नलकूप नहीं चल पाते।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारी इसको समय से दुरुस्त कराएं। इससे किसानों को दिक्कत न हो। उन्होंने नलकूप विभाग के अफसरों से कहा कि ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित कर खराब नालियों को सही कराएं। जिससे किसानों को सिंचाई में दिक्कत न हो सके। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल से कहा कि नहर की जो नालियां खराब है उसे सही कराया जाए। बजट की कमी हो तो शासन को पत्र लिखें। किसान नेता मल्लूराम बिंद, एके चौबे ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बंद नलकूपों को सही कराने की मांग की।
इस मौके पर एई नहर राबिन वर्मा, नलकूप सुरेश कुमार, एडीओ कृषि विनय मौर्य, सुनील कुमार, लक्ष्मीशंकर द्विवेदी, सुशील मौर्य, अशोक यादव, ह्दयतोष उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें