दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलते जिला लोजपा के प्रभारी कमल तिवारी बाये से दूसरे। स्रोत स्वयं
ज्ञानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला प्रभारी कमल तिवारी ने मंगलवार को अपनी तीन सूत्री मांग के लिए पार्टी के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज, बाबा सेमराध नाथ धाम को पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग की है। वरूणा नदी की बेहतर ढंग से सफाई की जाए।
कमल ने बताया कि पत्रक की एक कॉपी मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को भेजी जाए। यहां सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं है, गंभीर केस आने पर मरीज को सीधे वाराणसी, प्रयागराज रेफर किए जाते हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, शोभित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।