फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी रिसोर्स रिकवरी सेंटर का संचालन कराएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी की बैठक शुक्रवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन

इसमें मिशन के सभी अभियानों, कार्यक्रमों को समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। सीडीओ ने आरआरसी सेंटरों को शत-प्रतिशत संचालित करने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया। बताया कि डीघ में पांच, भदोही में चार, अभोली में तीन, ज्ञानपुर में तीन, सुरियावां में दो सहित 20 सेंटर संचालित हैं। यह संख्या कम है। उन्होंने हर गांव में व्यक्तिगत शौचालय से वंचित पात्रों का चयन कर लाभ देने के निर्देश दिए। 546 गांव में बने सामुदायिक शौचालय में 537 ही चल रहे हैं। एक सप्ताह में सभी को संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के पोर्टल पर मॉडल कैटेगरी में मार्क किए गए राजस्व गांव में 90 दिनों के बाद ब्लॉक स्तरीय टीम वेरिफिकेशन करेगी। अधिकतर गांव में वेरीफिकेशन रिपोर्ट अपलोड किया जा चुका है। शेष बचे पेंडिंग वेरिफिकेशन को जल्द ही वेरीफाई कर अपलोड कराएं। ऐसा न होने पर एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. सरोज पांडेय, गौरव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें