फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टीन डेटिंग अब्यूज पर वेबिनार में युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से टीन डेटिंग अब्यूज कन्सर्निंग, क्राइसेस एंड कॉल फॉर एक्शन विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. माया ने वर्तमान परिवेश में टीन डेटिंग को एक बड़ी समस्या बताया। कहा कि पश्चिमी देशों के प्रभाव से भारत में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज के जागरूक, शिक्षित वर्ग को इसके समाधान के लिए आगे आकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि इस प्रकार के वेबिनार लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण निभा सकते हैं। मुख्य वक्ता श्रीशा गिल्डियाल ने टीन डेटिंग एवं अडल्ट डेटिंग में अंतर प्रकाश डालते हुए इसके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभाव को सबके सामने रखा। कहा कि टीन डेटिंग से शोषण एवं आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। समाधान के लिए आवश्यक है कि अविभावक एवं उत्तरदायी संस्थाएं उन सकेंतो को समझें और अपने बच्चों को जागरूक करें। कहा कि समझने के लिए भावनात्मक, संचार, शक्ति एवं शारीरिक व्यवहार को महत्वपूर्ण बताया। परिचर्चा में प्रसिद्ध समाज वैज्ञानिक प्रो. अशोक कौल ने समस्या के साथ जुड़े मल्टी कल्चर पैटर्न का उल्लेख किया। माना कि तार्किकता के साथ सांस्कृतिक सीमाएं भी तय होनी चाहिए। साथ ही माता-पिता से अपेक्षा की वे भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। संचालन डॉ. निधि मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ. सुजीत कुमार सिंह, प्राध्यापक डॉ. राजकुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अमर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें