बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अखिलेंद्र सिंह बघेल ने होनहारों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। प्रथम स्थान पर मां शारदा देवी विद्यालय के छात्र अखिलेश यादव, रामबाबू दूबे, श्रीराम गर्ल्स इंटर कालेज की शिल्पा मिश्रा रहीं।
वहीं दूसरे स्थान पर सत्य प्रकाश यादव, विकास यादव, विक्रम बिंद रहे। तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर राजकुमार यादव, राकेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार, नागेंद्र नाथ मिश्रा, गौरव अग्रवाल, विशाल पांडेय आदि रहे।