फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यस्तरीय तीरंदाजी में गौरव ने जीती चांदी

विज्ञापन
अयोध्या में राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाजी करते​ भदोही के छात्र। स्रोत सुचना
विज्ञापन
ज्ञानपुर/नईबाजार। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल अयोध्या में चल रही राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर के छात्र गौरव ने तीरंदाजी में रजत पदक और सहदेव साव ने चौथा स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि तीरंदाजी खेल को पहली बार राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। पहली बार में ही बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। भविष्य में मेडल की संख्या और बढ़ेगी।
बीईओ ज्ञानपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कठिन परिश्रम से हर मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकरौठी के बच्चों ने खो-खो में सिल्वर मेडल जीतकर गौरव बढ़ाया। बच्चों की सफलता पर प्रशिक्षक अशोक कुमार गुप्ता आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें