घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के अहिमनपुर गांव में सोमवार की सुबह गैस रिसाव से लगी आग से हजारों रुपये के सामान जल गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई।
गांव के जगदीश माली ने चार दिन पर्वू बेटे की शादी की। सोमवार को रिश्तेदार चौथ लेकर आ रहे थे। जिसको लेकर महिलाएं रसोई घर में गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। उसी समय गैस रिसाव से आग लग गई। महिलाओं के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इससे शादी में मिले रजाई, गद्दे, कंबल, बर्तन, अनाज, खटिया, पलंग आदि जल गए। आग की लपटों से नवनिर्मित मकान की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। पीड़ित के मुताबिक आग से करीब दो लाख के सामान का नुकसान हुआ।