फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: केंद्र निर्धारण के लिए सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी-मार्च में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग ने तेज कर दी है। परीक्षा केंद्र बनने वाले स्कूलों की जांच के लिए गठित टीमों ने मंगलवार को 20 से अधिक माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज का भौतिक सत्यापन किया। जिसमेें भवन, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य व्यवस्थाएं को देखा गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए पांच दिसंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आधारभूत सूचना आनलाइन अपलोड करने का समय निर्धारित किया था। 33 राजकीय, 25 वित्त पोषित और 130 से अधिक वित्तविहीन स्कूलों में करीब 110 ने केंद्र बनने के लिए आवेदन किया है। केंद्र निर्धारण से पूर्व जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर गठित टीमों ने सोमवार को स्कूलों के आधारभूत सूचनाओं का सत्यापन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल सागर रायपुर के प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने ज्ञानपुर तहसील के इंटर कॉलेज दवनपुर, किस्मत देवी इंटर कॉलेज खरगापुर, इंटर कॉलेज कुलमनपुर, चिरौंजी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्रीराम गर्ल्स इंटर कॉलेज छतमी, निर्मला देवी इंटर कॉलेज, प्रेमा देवी इंटर कॉलेज में पहुंची। टीम ने स्कूल के भवन समेत अन्य सुविधाओं की पड़ताल किया। इस दौरान कुछ स्कूलों में शौचालय खराब मिले, जिन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
भदोही तहसील में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र यादव ने आठ जबकि औराई तहसील में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य नंदलाल ने आठ स्कूलों की जांच की। सभी टीमें 20 दिसंबर को स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपेंगी। जिसके बाद केंद्र का निर्धारण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि गठित समिति में सभी अधिकारी अपने स्तर से जांच कर सौंपेंगे। प्रधानाचार्यों की ओर से आनलाइन अपलोड की गई जानकारी और सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गठित टीम स्कूलों में सीसीटीवी कैैमरा, वायस रिकार्डर, भवन, वेब कैमरा, अग्निशमन यंत्र, बिजली कलेक्शन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि को परखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें