फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर संकट: सर्वर दे रहा दगा तो एजेंसियों पर जुट रही भीड़, बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान

Sat, 14 Mar 2026 09:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में जिले की लगभग हर एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइन देखी जा रही है। उधर, प्रशासन का दावा है कि जिले में कहीं भी सिलिंडर की कमी नहीं है। 
विज्ञापन
एजेंसियों पर जुट रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस की किल्लत के बीच दिन में अधिक लोड होने से सर्वर दगा दे रहा है। जिससे दिन में बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। बुकिंग न होने से परेशान उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। वहीं एजेंसियों पर बिना आनलाइन बुकिंग के सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। तीखी धूप के बीच लोग सिलिंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं। प्रशासन की ओर से सिलिंडर की कमी की बात को खारिज किया जा रहा है।

विज्ञापन


गैस सिलिंडर के बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरे 24 घंटे की है पर अधिकतर उपभोक्ता दिन में ही बुकिंग कर रहे हैं। वहीं, लोग गैस एजेंसी पर भी बुकिंग के लिए पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में दिन में एक साथ अत्यधिक लोड पड़ने पर सर्वर फेल कर जा रहा है। शनिवार को कुछ देर सर्वर चला पर फिर डाउन हो गया। शनिवार को भी जिले की 40 से अधिक एजेंसियों का हाल करीब एक जैसा रहा। यहां भोर से ही लोग कतार लगाकर खड़े हो जा रहे हैं। आलम यह है कि कई दिनों की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 

एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण मिश्रा ने बताया कि गैस की बुकिंग के लिए भी लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता अपने घर से ही बुकिंग कर सकता है, एजेंसी पर आकर बेवजह लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। अब स्थिति काफी अच्छी है। सर्वर भी अच्छा चल रहा है। लोग घरों से ही बुकिंग करें और नियत समय पर सिलिंडर लें। जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। गैस की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन

रोजेदार की बढ़ी परेशानी, ईद के बीच सिलिंडर संकट

भदोही जिले में सिलिंडर की किल्लत के बीच रोजेदारों की परेशानी बढ़ गई है। सिलिंडर लेने के लिए उन्हें धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। सुबह सात बजे से ही वे एजेंसियों पर पहुंच जा रहा हैं। एक सप्ताह में ईद का त्योहार है। ऐसे में रोजदार व मुस्लिम वर्ग में सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर असमजंस की स्थिति बनी हुई है।
 
एजेंसियों पर ई-केवाईसी को पहुंच रहे लोग
सिलिंडर संकट गहराया तो लोगों को ई-केवाईसी की जरूरत महसूस हुई। एलपीजी वितरण एजेंसियों ने बिना ई-केवाईसी कराए सिलिंडर न देने फैसला लिया है। जिसमें आनलाइन बुकिंग के बाद ही सिलिंडर दिया जा रहा है। ऐसे में जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है। उनकी आनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। ऐसे में अब लोग तेजी से एजेंसियों पर ई-केवाईसी कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लोग बोले

रोजे का समय चल रहा है, लेकिन सिलिंडर की जिस तरह की दिक्कत देखने को मिल रही है। उसे देखते हुए सिलिंडर लेने आया हूं। धूप हो छांव उससे कोई फर्क पड़ता। सालभर का त्योहार ईद भी आने वाला है। -फैयाज अंसारी, देवाजितपुर 
 
दो दिन से बुकिंग कर रहा था, नहीं हो पा रहा था। आज किसी तरह बुकिंग हुआ है तो सिलिंडर लेने आया हूं। लाइन में लगा हूं। अगर सिलिंडर मिल जाए तो काफी राहत होगी। -अनुप श्रीवास्तव, पुरानी बाजार, ज्ञानपुर 
 
क्या बोले अधिकारी
सिलिंडर को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है। ई-केवाईसी कराने वालों को आराम से सिलिंडर मिल जा रहा है। इसलिए अनावश्यक रूप से एजेंसियों पर भीड़ न बढ़ाई जाए। -सुनील कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें