फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'मैं जा रहा हूं आत्महत्या करने...', इंस्टाग्राम पर युवक ने डाली स्टेटस; घर पहुंची पुलिस को मिला जवाब

Thu, 12 Mar 2026 09:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: गोपीगंज कोतवाली के एक गांव में इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का स्टेटस अपलोड करके एक युवक बरात चला गया था। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद पुलिस जब उसके आवास पर पहुंची तो पता चला कि वह भाई के साथ बरात में गया है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर युवक ने डाली स्टेटस। - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हलचल मच गई जब एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा स्टेटस और वीडियो अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम युवक के घर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वहां मौजूद परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों ने बताया कि युवक घर पर नहीं है और वह अपने भाई के साथ एक रिश्तेदार की बरात में गया हुआ है। यह सुनकर पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक से तुरंत फोन पर संपर्क किया गया।

फोन पर हुई बातचीत में युवक ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो और स्टेटस अपलोड किया था, वह भूलवश या भावनात्मक क्षण में कर दिया था। उसने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह का गलत कदम उठाने का उसका कोई इरादा नहीं है। युवक ने यह भी बताया कि वह अपने भाई के साथ बरात में शामिल होने गया है और पूरी तरह सामान्य स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की पूरी तरह पुष्टि करने के लिए युवक के परिजनों से भी विस्तार से बात की। परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से निजी कारणों के चलते मानसिक रूप से थोड़ा परेशान चल रहा था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के लोग लगातार उससे बातचीत कर रहे हैं और उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने युवक को फोन पर समझाया कि इस तरह के संवेदनशील और भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे परिवार और समाज में अनावश्यक दहशत और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन को भी तत्काल कार्रवाई करनी पड़ती है।

समझाइश के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में इस तरह की पोस्ट न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को भी सतर्क रहने और युवक का ध्यान रखने की सलाह दी। स्थिति सामान्य पाए जाने पर पुलिस टीम आवश्यक हिदायत देकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें