फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 शातिर बदमाशों पर लगा गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कानपुर के बिकरू की घटना के बाद आपरेशन क्लीन में जुटी पुलिस ने पखवारे भर के अंदर जिले में 12 शातिर बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की। इसमें भदोही लूटकांड में शामिल बदमाशों संग एटीएम जालसाज और शराब तस्कर शामिल हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन क्लीन में जुटी पुलिस ने सुरियावां के चकियां में 50 हजार के इनामियां दीपक गुप्ता को ढेर करने के साथ किया। उसके बाद डी-5 गैंग के अप्पू भाट पर कार्रवाई की। स्वॉट और थानों को अलर्ट किया जा चुका है। मुख्तार गैंग के शूटर अमजद की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वकील पांडेय भी पुलिस को चकमा दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक वकील का लोकेशन प्रयागराज, भदोही और मिर्जापुर में है लेकिन पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी।
वहीं दूसरी ओर पुलिस एटीएम में जालसाजी कर उपभोक्ताओं की गाढ़ी कमाई निकालने वाले छह जालसाजों पर गैंगेस्टर लगाया। एक शराब तस्कर और भदोही लूटकांड के आरोपी एक ग्राम प्रधान समेत चार पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि पखवारे भर में 12 बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी थानों से बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए कहा गया है। आगे भी गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि जिले में सौ से अधिक बदमाश गैंगेस्टर में निरुद्ध हैं। इसमें कई जेल के अंदर हैं तो कई वृद्ध हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें