ज्ञानपुर। शातिर एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को तीन गांजा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसमें सरगना जमानत पर बाहर है जबकि दो साथी जेल में है। तस्कर प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं।
ऊंज थाने की पुलिस ने संगठित होकर समाज में वर्चस्व कायम करने और भौतिक-आर्थिक एवं अनुचित लौकिक लाभ के लिए अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले तीन शातिर तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें गांजा तस्कर पंकज दुबे निवासी सुदनीपुरकला हनुमानगंज थाना सरायइनायत प्रयागराज (गिरोह सरगना), विनोद कुमार गुप्ता निवासी सरायममरेज थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज और .विजय भान गुप्ता उर्फ रिंकू निवासी हरिपुरमर्रो थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज शामिल हैं। एक मई को जिले की पुलिस ने तीनों तस्करों को बिना नंबर की कार में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 70 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसपी ने बताया कि सरगना पंकज दुबे गिरोह बनाकर अपने साथियों के साथ आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करता है।