फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार दिन में दो मीटर घटा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
सीतामढ़ी गंगा घाट पर जलस्तर में हो रही कमी। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। गंगा के जलस्तर में इनदिनों निरंतर कमी देखा जा रहा है। बीते चार दिनों में जलस्तर में पौने दो मीटर की कमी हुई है। शुक्रवार 21 अगस्त को सीजन का अधिकत जलस्तर पौने 77 मीटर तक पहुंच गया था। उसके बाद शनिवार से जलस्तर में कमी आनी शुरू हुआ। बुधवार को गंगा का जलस्तर 75.130 मीटर तक पहुंच गया है। जलस्तर में 2 से 3 सेमी प्रतिघंटा की कमी हो रही है। हालांकि अभी गंगा में अथाह जल की स्थिति बनी हुयी है। सीतामढ़ी में घाट की कई पक्की सीढ़ी अभी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। गंगा का जलस्तर कम होने से कटान प्रभावित कई तटवर्ती गावों के किसानों में प्रसन्नता है। बता दें कि कोनिया क्षेत्र तीन ओर गंगा की धाराओं से घिरा हुआ है। कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा, इटहरा सहित कई गावों में गंगा कटान की समस्या से किसान पीड़ित हैं।
विज्ञापन

गंगा बाढ़ शुरू होते ही कटान प्रभावित गावों में किसानों की समस्या बढ़ जाती है। जिलाधिकारी से प्रशासन के अलग-अलग अधिकारी कटान क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि वर्तमान में गंगा का जलस्तर 75.130 मीटर है। जलस्तर लगातार घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें