फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा का जलस्तर 78 मीटर के पार, नावों का संचालन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर जलस्तर 78 मीटर पार कर गया है। बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती कुछ गांव में आंशिक रूप से कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में हो रही तेज बारिश के कारण गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह से लेकर अब तक जलस्तर 10 से 12 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक जलस्तर 78 मीटर के करीब पहुंच गया है, जबकि शुक्रवार को यह 75.750 मीटर ही था। तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण सीतामढ़ी स्थित पक्की सीढि़यां पानी से डूबने लगी हैं।
मवैयाथान सिंह, इटहरा और छेछुआ आदि गांव में तराई के क्षेत्र में स्थित खेतों में आंशिक रूप से कटान शुरू हो गया है। सीतामढ़ी पक्के घाट की पांच सीढ़ियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण नौकाओं का संचालन सुबह से ही बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी में उड़िया बाबा आश्रम का नींव बाढ़ के पानी मे डूब गया है। बारीपुर गंगा में बने बंधे के नाले से बाढ़ का पानी किसानों के खेतों की ओर जाने लगा है। ल
अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पानी चेतावनी बिंदु 80 मीटर से अब भी दो मीटर नीचे पानी है, कुछ गांव में आंशिक रूप से कटान हो रही है।
गंगा में नौका संचालन बंद

सीतामढ़ी। उफनाई गंगा और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीतामढ़ी और धनतुलसी सहित नौका संचालन वाले गंगा घाटों पर नाव के संचालन पर रोक लगा दी है। यह रोक जलस्तर घटने तक जारी रहेगा। शनिवार को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल दिवाकर यादव ने सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
बाढ़ चौकियां अलर्ट, बढ़ायी निगरानी
गंगा के जलस्तर में बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाकों की चिंता बढ़ गई है। तटवर्ती इलाकों में स्थापित 22 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। जहां तैनात मजिस्ट्रेट 24 घंटे एक-एक गतिविधियों पर नजर बनाए है। जिले में गंगा के तटवर्ती इलाके मवैयाथान सिंह, इटहरा, छेछुआ, भुर्रा समेत औराई के क्षेत्र के तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। हालांकि प्रशासन के अनुसार फिलहाल खतरे की आशंका नहीं है। एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही हैं।
तीसरी बार बढ़ा जलस्तर
जिले में गंगा के जलस्तर में तीसरी बार बढ़ाव देखा जा रहा है। पहली बार गंगा का जलस्तर 77 मीटर तक पहुंचने के बाद वापस लौटने लगा था। इसके कुछ ही दिन बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा और जलस्तर 78 के करीब पहुंच गया था। इस बार गंगा का जलस्तर 78 मीटर के पार कर गया है। गंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से केवल दो मीटर और खतरे के निशान से तीन मीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें