फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से वृद्धा की मौत

Mon, 10 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के भवानीपुर घाट पर गंगा स्नान करने गई एक वृद्धा की गंगा में डूबकर मौत हो जाने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गोताखोरों की मदद से देर रात्रि तक शव का तलाश करवाती रही लेकिन शव नहीं मिल सका था। उधर दिन से ही वृद्धा को ढूंढ रहे परिजन सूचना मिलने पर रोते बिलखते रहे।       
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भवानीपुर डेरवा निवासी स्व. चिंतामणि पांडेय की पत्नी गुलाबा देवी (80) रविवार को दिन में लगभग 11 बजे गंगा स्नान के लिए भवानीपुर घाट जाने की बात कह कर घर से निकली थी। वह अक्सर ऐसे ही बताकर गंगा स्नान कर आती थी। घर वालों ने बताया कि जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों के बेचैनी हुई और लोग उसे ढूंढने निकल पड़े। लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। कई लोगों को लेकर जब वे घाट पर वृद्धा को ढूंढ रहे थे तो वृद्धा की छड़ी घाट पर दिख गई इससे लोगों को भय हो गया कि कहीं वह गंगा में न समा गई हो। काफी प्रयास के बाद भी जब कुछ पता न चला तो पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण दुबे ने गोताखोरों को बुलाकर काफी शव ढूंढवाने का प्रयास प्रारंभ किया जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान घाट पर परिजन रोते बिलखते रहे। शव मिलने की सूचना नहीं मिली थी। वृद्धा के तीन पुत्र हैं जो मुंबई में नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें