फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Mon, 10 Oct 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री के खिलाफ खून की दलाली वाले बयान से नाराज भाजपा कार्यर्काओं ने रविवार को हास्टल चौराहे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। कहा कि सेना पर शक करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। पीएम की लोकप्रियता से कांग्रेस बौखला गई है। 
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम की बढ़ती लोकप्रियता से राहुल गांधी अपना विवेक खो चुके हैं। कहा कि दुनिया देश के पीएम और सेना की वाहवाही कर रही है लेकिन केजरीवाल और राहुल गांधी देश और सेना को बदनाम कर रहे हैं, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। पुतला दहन में ओम प्रकाश तिवारी, विनय कुमार पांडेय, छत्रपति सिंह, दिनेश पांडेय, लाल बहादुर मौर्य, नीलम गुप्ता, रमेश सोनकर, पंकज, राकेश, नीरज, सतीश चंद्र पांडेय समेत कई लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें