फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चेतावनी बिंदु से 1.5 फीट नीचे गंगा, जलस्तर बढ़ने की रफ्तार हुई कम

विज्ञापन
सीतामढ़ी में गंगा घाट पर बढ़ा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, हालांकि पानी बढ़ने की रफ्तार धीमी हो गई है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 78.390 मीटर दर्ज किया गया। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को जलस्तर बढ़ने की गति में काफी कमी आई, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हालांकि, बाढ़ के पानी से उड़िया बाबा आश्रम की दक्षिणी नींव करीब तीन से चार फीट तक डूब गई है। प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर कभी बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। दो दिन पूर्व एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा। बुधवार को गंगा का जलस्तर करीब चार से पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा था, जबकि बृहस्पतिवार को यह घटकर आधे से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे रह गई। बढ़ोतरी की रफ्तार को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि आधी रात के बाद जलस्तर स्थिर हो सकता है। तटवर्ती क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित खेतों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है।
जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ी है, हालांकि रफ्तार कम होने से फिलहाल कुछ राहत है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पिछले सप्ताह से ही नौका संचालन बंद है। इससे गंगा पार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है। संभावना है कि चार सितंबर से पानी घटने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें