फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को कंधिया फाटक से भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। संकल्प यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता कंधिया फाटक पहुंचने लगे थे। विधायक ने 11 बजे के बाद झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल विधायक और भदोही नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कंधिया फाटक से निकली संकल्प यात्रा के साथ कार्यकर्ताओं ने पैदल भ्रमण किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लक्षापुर में राजन मिश्रा और चकिया में अनुराग दुबे के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। यहां पर यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को जलपान कराया गया। इसके बाद यात्रा मानिकपुर में पहुंचकर चौपाल में तब्दीलहो गई। इस मौके पर अपना दल के जिलाध्यक्ष डीएम सिंह, गोवर्धन राय, पप्पू तिवारी, राजन मिश्रा, संतोष तिवारी, विनोद सोनकर, संगीता खन्ना, शिवशंकर दुबे, श्याम बिहारी,
चौपाल में जनता ने सुनाई समस्याएं
चौरी। भाजपा की मानिकपुर में आयोजित चौपाल में सांसद रमेशचंद्र बिंद और भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने जनसमस्याएं सुनीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने जनता के समक्ष बुनियादी समस्याएं बताईं। सांसद ने कहा कि देश मजबूत सरकार के हाथों में सुरक्षित है। इस सरकार ने वह काम कर दिखाए, जिन्हें अन्य सरकारें 70 वर्षों में करने का साहस नहीं जुटा पाईं। उन्होंने कहा कि गांधी के नाम पर सिर्फ अन्य पार्टियों ने सत्ता हासिल की, जबकि भाजपा राष्ट्रपिता की जयंती को पदयात्रा के रूप में मना रही है। भदोही विधायक ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। पार्टी ने चुनाव से पहले से जो वादे किए, वह जमीन पर दिख रहे हैं। कहा कि देश हो या प्रदेश, भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। कहा, संकल्प यात्रा के माध्यम से पार्टी के किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें