फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया... का उद्घोष, विराजे विनायक

Tue, 06 Sep 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में गणेशोत्सव की धूम मच गई है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को जिले में लगभग सौ स्थानों पर विघ्न विनाशक की प्रतिमाएं पंडालों में विराजमान हो गईं। इसके साथ ही पूजा-अर्चना आरंभ होने से वातावरण भक्तिमय हो उठा। गणपत्ति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ पंडालों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र की गणेशोत्सव मनाने की परंपरा ने पूर्वी हिस्से में भी तेजी से विस्तार लेना शुरू कर दिया है। शायद यही वजह है कि जिले में गणेश जन्मोत्सव मनाने का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ज्ञानपुर के पटेलनगर, वेदपुर, जोरई आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा की जा रही है। इसके अलावा खमरिया, औराई, जंगीगंज, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी आदि इलाकों में भी गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को ज्यादातर पंडालों में गणेश प्रतिमाएं विराजित हो गईं। इसके साथ ही दर्शन-पूजन भी शुरू हो गया। कहीं तीन दिन तो कहीं सात दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। खमरिया संवाददाता के अनुसार कन्नौजिया परिवार वित्तमंडल बरतर, बाल श्रीसिद्धिविनायक गणेश पूजनोत्सव समिति, बाल गणेश पूजनोत्सव जायसवाल मार्केट, बाल गणेश पूजनोत्सव समिति भुजवा शिवाला, श्री गणेश पूजनोत्सव समिति, मेन मार्केट समेत दर्जनभर से अधिक समितियां विभिन्न स्थानों पर मूर्ति स्थापित कर गणेशोत्सव मना रही हैं। इसी तरह भदोही, गोपीगंज आदि नगरों में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडालों में प्रतिमा विराजित होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ने से चहल-पहल तेज हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें