फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पंडालों में विराजे गजानन, गूंजा गणपति बप्पा मोरया...

विज्ञापन
खमरिया नगर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले भर में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह पंडालों में भगवान प्रथम पूज्य गणपति विघ्नहर्ता गणेश जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडालों में गजानन के विराजते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से कालीन नगरी गूंज उठी। पूजा पंडाल के पास सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे। जिले भर में 47 स्थानों पर बप्पा की प्रतिमा स्थापित है।
सोमवार सुबह से ही पंडालों में पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हुआ। आचार्य जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की स्थापना की। प्रथम दर्शन मिलते ही श्रद्धालुओं निहाल हो उठे। लड्डू, मोदक और फूल-माला अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। भदोही नगर सहित चौरी रोड, लिप्पन तिराहा, खमरियां, सुरियावां, गोपीगंज और औराई क्षेत्र में पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कहीं-कहीं थीम आधारित पंडाल भी बनाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। शाम होते ही पंडालों में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा दरबार गूंज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा। वहीं औराई सीएचसी पर अधीक्षक कृष्ण चंद्र दूबे ने बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है। सोमवार को दर्शन पूजन के साथ ही सभी कर्मचारियों ने अपने ड्यूटी की शुरुआत की। इसी तरह जंगीगंज के मुहआरी, बेरासपुर, औराई में भी गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से हुआ। यहां राहुल मिश्रा, राहुल दूबे, राजेश मिश्रा, देवेश मिश्रा, डॉ अंकित मिश्रा, अंकुर मिश्रा, ज्वालामुखी आदि मौजूद रहे। इसी तरह भदोही शहर के मेन रोड स्थित ज्वालामुखी क्लब की ओर से गणपति बप्पा प्रतिमा की स्थापना कर पूजा पाठ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें