ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवाजीतपुर गांव की दलित बस्ती में बुधवार को एक विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। जैसे ही खबर लगी गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सम्हईभटानी गांव निवासी शोभनाथ गौतम ने अपनी बेटी रीना (22) की शादी ढाई साल पूर्व देवाजीतपुर निवासी श्यामलाल के बेटे सुभाष गौतम से की थी। बुधवार सुबह नौ बजे तक रीना घर से नहीं निकली तो ससुर श्यामलाल कमरे में जाकर देखना चाहे। वहां गए तो रीना का शव पंखे से लटका हुआ था। यह देख श्यामलाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। श्यामलाल के छोटे बेटे जितेंद्र ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, नायब तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह और कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरा।
रीना का पति वाहन चलाता है। बुधवार को सुबह सात बजे ही वह वाराणसी चला गया था। मौत की खबर लगने के बाद मायके वाले भी आ गए। सीओ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।