फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरा आटो पलटा 10 बच्चों संग 14 घायल

Wed, 13 Jul 2016 02:27 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के नथईपुर में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 स्कूली बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्कूली ऑटो पलटने की घटना में दो बच्चों की हालत गंभीर  देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के नथईपुर गांव में गांधी मोड़ पर सुबह करीब दस बजे बच्चों को भरकर स्कूल ले जा रहा ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। इससे उसमें बैठे भूमि शुक्ला (12), सौरभ (नौ), ऋषिका (दस), आंचल (11), रिया (11), गौरव (नौ), अर्पिता (नौ), श्रुति (16),  परी (चार), पंचदेव गौतम (16), प्रिया (18) घायल हो गए।
 इसमें पंचदेव  गौतम और प्रिया की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से रेफर कर दिया गया। पलटने और बच्चों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला। 
विज्ञापन

दूसरी घटना ऊंज थानाक्षेत्र के कुरमैचा में मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होने से उस पर बैठी महिला सोना देवी (40) पत्नी नंदन गिरकर घायल हो गईं।            उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह थानाक्षेत्र के  पूरेशंभू  गांव में बाइक के टक्कर से सीमा देवी (20)  पत्नी भोनू         शर्मा घायल  हो गई। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें