फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

Fri, 10 Jun 2016 02:06 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था को अमर उजाला में प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय दिखा। लिहाजा बृहस्पतिवार को अस्पताल का कामकाज राइट टाइम नजर आया। ओपीडी में चिकित्सक समय पर पहुंचे, वहीं साफ-सफाई और दवा उपलब्धता के बिंदुओं पर भी अस्पताल में सजगता दिखी। 
विज्ञापन

आठ से दो बजे तक चलने वाला ओपीडी ज्ञानपुर जिला अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की मनमानी का शिकार हो चला था। देर से आना जल्दी जाना, चिकित्सकों और कर्मचारियों की आदत में शुमार हो गया था। इससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने अस्पताल के हालात का जायजा लिया। सुबह आठ बजे ओपीडी का समय है, लेकिन एक-दो को छोड़ दें तो ज्यादातर डाक्टर साढ़े नौ बजे के बाद ही पहुंचते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का नजारा बदला-बदला दिखा। ओपीडी में लगभग सभी चिकित्सक मौजूद मिले और दवा आदि का वितरण भी सुचारु ढंग से हुआ। पेयजल के स्थान पर लगे गंदगी के अंबार को साफ कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें