फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साल 2024 से 2025 में 40 % ज्यादा हादसे, जान गंवाने वालों में 30 साल तक के युवा अधिक

विज्ञापन
वारणसी से प्रयागराज के बीच वीक्रमपुर हाईवे बना ब्लैक स्पाट। संवाद
विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता, ज्ञानपुर। यातायात विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक जिले में 152 सड़क हादसे हुए थे।
विज्ञापन

इसमें 108 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, बीते साल एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 208 सड़क हादसों में 147 लोगों की मौत हुई है। बीते दो सालों में तुलना करें तो बीते साल 40 फीसदी ज्यादा सड़क हादसे और मौत हुई है। इन हादसों में ज्यादातर युवाओं की मौत हुई है। जिनकी उम्र 30 साल के आसपास थी। सबसे ज्यादा सड़क हादसे लग्न के दौरान हुए हैं। जिले में वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे, मिर्जापुर-भदोही वाया जौनपुर स्टेट हाईवे है। गोपीगंज-ज्ञानपुर और निर्माणाधीन मछलीशहर-भदोही वाया वाराणसी नेशनल हाईवे है।
विज्ञापन

यातायात और परिवहन विभाग की ओर से हादसों को रोकने के प्रयास किए गए हैं। लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण इस साल ज्यादा हादसे और मौत हुई है। साल 2024 में 99 तो साल 2025 में 151 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें