फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पति से अलग रह रही विवाहिता को हर महीने भरण-पोषण देने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिवार न्यायालय के न्यायाधीश रत्नेश मणि त्रिपाठी ने पति से अलग रही विवाहिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए पति को प्रति महीने आठ हजार रुपये भरण पोषण देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के भदैया निवासी दीपमाला ने परिवार न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 साल पहले उनकी शादी छोटाडीह ज्ञानुपर निवासी संतोष रावत से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस बीच उन्हें एक बेटी भी हुई। जिसकी उम्र अब 20 साल हो गई है। उसकी पढ़ाई के खर्च मायके वाले ही देते हैं। विपक्षी की ओर से उसके व उसकी बेटी के भरण पोषण के लिए खर्च नहीं दिया जाता है।
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश रत्नेश मणि त्रिपाठी ने विवाहिता के पति संतोष को हर महीने विवाहिता के खर्च के लिए पांच हजार और उसके बेटी के खर्च के लिए तीन हजार रुपये देने के आदेश दिए। कोर्ट ने हर महीने 10 तारीख के पहले भरण पोषण की धनराशि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें