फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : मौत से बिछड़ गए दोस्त, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल

Mon, 02 Dec 2024 06:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

कभी जो साथ घूमते थे, कभी जो साथ खेलते थे, हर वक्त जो साथ देखे जाते थे वो साथ घूमने भी निकले लेकिन डिवाइर इनकी मौत का कारण बन गया। वाराणसी प्रयागराज हाइवे पर बाइक से जा रहे दो दोस्तों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और एक की मौत हो गई। घायल दोस्त को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल ले जाते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अमवा के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ज्ञानपुर कोतवाली के बिसुनपुर निवासी बबलू सिद्दकी (35) और अनिल मोदनवाल (34) सोमवार को बाइक से ही विंध्याचल गए थे। वहां से घर लौटने के बाद दोनों फिर बाइक से ही कहीं से लिए निकले थे।

इस बीच वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर अमवा के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर में टकरा गयी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बबलू को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें