फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi : बच्चे के जन्म की खुशियां मातम में बदली, हाईवे पार कर रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 02 Dec 2024 06:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही के सूफीनगर के पास कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घर की महिला को बच्चा होने के बाद उसे देखने जा रही थी तभी कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
ऊंज थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर सूफीनगर के पास एक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों महिलाएं सूफीनगर में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती अपने घर की किसी महिला को देखने जा रही थी। ऊंज थाना क्षेत्र के बेलहुआ गांव निवासी दूधनाथ यादव की पत्नी मैना देवी (50) और रमेश यादव की पत्नी चन्द्रावती देवी (38) एक साथ सूफीनगर जा रही थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनके घर में ही किसी को सूफीनगर के एक निजी नर्सिंग होम में बच्चा हुआ था। उसे ही देखने के लिए दोनों महिलाएं साथ में जा रही थी। नर्सिंग होम दक्षिणी पटरी पर था। जहां पहुंचने के लिए वे उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन की तरफ आ रही थी। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी जा रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैना देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चन्द्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें