फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इस साल की सबसे ठंडी रही शुक्रवार की रात, पारा 6.4 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों से धूप खिल रही है, लेकिन ठंड की आमद बनी हुई है। शुक्रवार की रात इस साल सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जबकि रात का पारा 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह घने कोहरे की चादर तनी रही। दृश्यता 15 से 20 मीटर तक रही। विभिन्न मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्थाएं भी प्रभावित रही।
जिले में बीते तीन दिनों सुबह से ही अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन ठंड से राहत मिलता नहीं दिख रहा है। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, रेलवे से लेकर बसें तक देरी से चली।
विज्ञापन

कोहरे के चलते दृश्यता 15 से 20 मीटर तक रही। सुबह 8:20 बजे के बाद कोहरा छट गया। धूप खिलने से लोगों ने राहत भरी सांस ली। बाजारों में रौनक रही, लेकिन शाम पांच बजे के बाद से पछुआ हवा चलता रहा। इससे गलन का अहसास हुआ। बाजार का काम खत्म करके लोग सूर्यास्त होने से पहले ही घर पहुंच रहे है। अलाव जलाकर परिवार के साथ बैठे।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप खिलने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें