फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नौकरी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

भुलईपुर निवासी सत्यभुवन पाल ने तहरीर में कहा कि मेरे एक मित्र ने प्रयागराज के हंडिया चकमासुम निवासी चंद्रशेखर सरोज से मुलाकात कराई। कहा कि चंद्रशेखर सरोज ने रेलवे में नौकरी लगवाता है। नौकरी के लिए मैंने ढाई लाख रुपए दिए। एक महीने बाद एक लेटर मुझे दिया। जब मैं लेटर को लेकर डीआरएम आफिस पहुंचा तो पता चला कि यह लेटर फर्जी है। इस तरह की वैकेंसी निकली ही नही है। पीड़ित ने जब पैसा मांगा तो आरोपी देने से इंकार करने लगा और मारपीट की धमकी दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी चंद्रशेखर सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें