फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा चरण: 462 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sun, 11 Oct 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करीब एक पखवारे से पंचायत चुनाव की सरगर्मी नामांकन के साथ तेज होती जा रही है। चौथे चरण के नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों की दौड़ धूप बढ़ गई है। शनिवार को डीघ और अभोली ब्लाक के आठ वार्डों के लिए जिला पंचायत के 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
दो दिनों में 140 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। डीघ ब्लाक में बीडीसी की 131 सीट के लिए दूसरे दिन 335 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जबकि शुक्रवार को 394 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन

दो दिनों में 729 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अभोली ब्लाक के 63 वार्डों के लिए शनिवार को 95 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जबकि शुक्रवार को 304 ने नामांकन दाखिल किया था।
दो दिनों में 399 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। शनिवार को वार्ड 21 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रकला देवी पत्नी विभूति तिवारी, वार्ड 10 से चमेली देवी पत्नी राधेश्याम भास्कर, वार्ड 20 से राजेश्वरी देवी पत्नी राजेश पांडेय ने नामांकन भरा।
 इसी तरह वार्ड 18 से भूपेंद्र यादव, वार्ड 11 से अनारकली गौतम ने नामांकन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, राधेश्याम दूबे, राज नारायण, प्रदीप सिंह, पंकज, श्रीनिवास चतुर्वेदी, रामसनेही गौतम आदि रहे। आरओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि डीघ और अभोली ब्लाक में दो दिनों में जिला पंचायत के 140 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।



तीसरे चरण में 54 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ा
जिपं के 13 और बीडीसी के 41 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
प्रतीक आवंटन के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार किया तेज
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। जिला पंचायत के 13 और बीडीसी के 41 समेत 54 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब ज्ञानपुर और सुरियावां के आठ वार्डों में जिला पंचायत के 202 प्रत्याशी एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगे। ज्ञानपुर ब्लाक में बीडीसी के 660 प्रत्याशियों में से 15 ने नाम वापस ले लिया, जबकि सुरियावां में 526 प्रत्याशियों में से 26 ने पर्चा उठा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट से लेकर ब्लाकों पर गहमागहमी का माहौल रहा। नाम वापसी संग प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटित किया गया। ज्ञानपुर और सुरियावां ब्लाक में 13 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। जिसमें वार्ड सात से धनीलाल, सरिता, रचना, वार्ड आठ में ब्रह्म प्रकाश, सावित्री, नन्हे, वार्ड 13 में अविनाश, वार्ड 14 में सुजीत कुमार, संतलाल, अनिल, वार्ड 15 में अंजनी, वार्ड 16 में हिंछलाल और सुनीता ने पर्चा उठाया। इससे 215 प्रत्याशियों में से अब 202 मैदान में बचे हैं। ज्ञानपुर ब्लाक में 111 वार्डों के लिए बीडीसी के 660 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन शनिवार को 15 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इससे अब 645 प्रत्याशी एक दूसरे से जोर आजमाइश करेंगे। सुरियावां ब्लाक के 71 बीडीसी वार्डों के 526 प्रत्याशियों में 26 ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे अब 500 प्रत्याशी एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगे। दोपहर बाद प्रतीक आवंटन होते ही प्रत्याशी अपने-अपने इलाकों में प्रचार करने में जुट गए। मतदाताओं से अपने प्रतीक को दिखाकर वोट डालने का आग्रह करते दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें