नगर के ककराही स्थित मंडी समिति में स्थित दुकानों की नीलामी बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें चार दुकानों की नीलामी करीब 36 लाख रुपये में हुई। अनुसूचित जाति और पिछड़ा जाति की एक एक दुकानों की नीलामी नहीं हुआ। इसकी नीलामी अगली बार कराया जाएगा।
जिलाधिकारी विशाल सिंह के निर्देश पर एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह और संभागीय उप निदेशक प्रशासन विपणन कुलभूषण वर्मा की उपस्थिति में चार दुकानों की नीलामी की गई है। मंडी निरीक्षक श्रेयांश ने बताया कि नीलामी के दौरान दुकान संख्या 10 में तिरुपति फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी को 24 लाख रुपये में दिया गया।
इसी तरह दुकान संख्या 16 में चिश्ती फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी तीन लाख एक हजार, दुकान संख्या 20 में राहत ट्रेडिंग कंपनी को तीन लाख 80 हजार रुपये और दुकान संख्या 24 शहंशाह एंड कंपनी ने पांच लाख 21000 रुपए में दी गई है। बताया कि अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति की एक-एक दुकान की नीलामी नहीं हो सकी है। जिसे अगली बार नीलाम कराने का निर्णय लिया जाएगा। मौके पर मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता आदि रहे।