फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस-प्रयागराज रेल खंड पर दौड़ेंगी चार जोड़ी माघ मेला स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम तट पर 14 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेला के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से 13 जनवरी से बनारस-प्रयागराज रेल खंड पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी की गई है। माघ मेला स्पेशल का संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्रियों समेत श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी डिविजन अशोक कुमार ने बताया कि 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल ट्रेन 13, 16, 31 जनवरी व 4, 15, 28 फरवरी को बनारस से 22.30 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 14, 17 जनवरी व एक, पांच, 16 फरवरी, एक मार्च को बनारस से सुबह 5.30 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 05117 भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 31 जनवरी को भटनी से 20.35 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 05120 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 31 जनवर ीको गोरखपुर से 16 बजे चले कर छोटे-बड़े स्टेशनों और हाल्टों पर स्टापेज लेकर आगे बढ़ेगी। ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, एसएलआर/डी के दो कोच लगे रहेंगे। इन कोचों में यात्री और श्रद्धालु अनारक्षित टिकट के साथ गाइड लाइन का पालन करते हुए यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें