फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए मरीज मिले, 18 लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से घट रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के जांच रिपोर्ट में चार नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 18 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए। अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 209 हो गई है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। संक्रमितों की संख्या जहां दिन ब दिन घट रही है वहीं मौत का आंकड़ा भी थम गया है। चार संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7344 हो गई जबकि 6975 लोग ठीक हो चुके हैं। 209 लोग अभी भी कोविड-19 से लड़ रहे है। वहीं पिछले साल से अब तक 145 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। नए मिले संक्रमितों में पकरीकला में एक, भदोही में दो, वीरभद्र पट्टी में एक मरीज मिले है।सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि नए मिले संक्रमित को होम आइसोलेशन कर समुचित उपचार दी जा रही है। कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में जांच बढ़ा दी गई है। कोरोना गाइड लाइन का पालन और टीकाकरण कराएं जिससे कोरोना को मात दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें