जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। हर रोज नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई जॉच रिपोर्ट में 47 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं चार संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 30 के नीचे आ गया। जबकि मौत की संख्या भी शून्य रही। लेकिन शनिवार को 47 नए संक्रमित मरीज मिलने और चार की मौत होने से लोगों में फिर भय सताने लगा है। अब जिले में कुल संक्रमितों की सख्या 7177 तक पहुंच गई है। जबकि 44 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हो गए, जिससे एक्टिव केस की संख्या 374 हो गई है। अब कुल ठीक होने वालों की संख्या 6648 पहुंच गई। वहीं अब तक 140 संक्रमित मरीजों मौत हो गई है। नए संक्रमित मिलने से अधिक ठीक होने वालों की संख्या थोड़ा राहत भरा रहा है। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, हालांकि पुलिस के लचर रवैये से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। लोग बिना कारण बाजारों और सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे है।
निर्धारित अवधि में बाजार खुलने पर लोग कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण नियंत्रण में होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। नए संक्रमितों मे भदोही में एक, डीघ में एक, मवैया थान सिंह में दो, गोपालपुर में आठ, कस्तुरी में एक, अमवां में दो, नेवादा में एक, मालेपुर में एक, चकबनवारी पुर में दो, महुआ पुर में दो, सामरा कारपेट अहीमन पुर में तीन, गोसाई पुर में दो, रामपुर में एक, बासुपुर में एक समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाएं जा रहे है। जांच बढ़ा दी गई है। इलाज के दौरान चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करे सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।