फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 14.10 क्विंटल गांजा बरामद

विज्ञापन
अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार चार युवकों के साथ पुलिस एएसपी और पुलिस टीम - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। स्वॉट टीम और भदोही पुलिस ने शनिवार की रात संयुक्त कार्रवाई में 14 क्विंटल 10 किलो अवैध गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर वोल्वो बस से आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर आजमगढ़ जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत 1.52 करोड़ जबकि वोल्वो बस की कीमत करीब 50 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा ने रविवार को कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) से प्राप्त सूचना के आधार पर स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस को सतर्क किया गया था। 11 जुलाई को रात्रि 9 बजे से प्रभारी स्वॉट टीम अजय सिंह और कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय भारी पुलिस बल के साथ भदोही-जौनपुर बार्डर धौरहरा में खड़े थे । उसी दौरान जब वोल्वो बस (एपी-07 टीयू 0001) आई। बस को रोककर अंदर छानबीन की बात कहने पर चालक साम सुंदर घबरा गया। अंदर बैठे और तीन लोग मनोहर सोना, साधु कुमार और दिवाकर बेहरा को गिरफ्तार कर उसमें रखे 47 बोरा में (प्रत्येक बोरे में 6 पैकेट) कुल 282 पैकेट जिसका वजन 14 क्विंटल 10 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार चारों आरोपी ओडिसा के जिला मलकानगिरी के निवासी हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांजे का बाजार भाव एक करोड़ 52 लाख है जबकि वोल्वो बस की कीमत 50 लाख है। छानबीन में पता चला कि वोल्वो बस राजू की है। आंध्रा और ओडिसा बार्डर स्थित चित्रकोंडा जंगल से बेहद सस्ते दाम पर गांजा लेकर आजमगढ़ किसी को सप्लाई करने जा रहे ़थे। फिलहाल उन्हें भी नहीं पता है कि आजमगढ़ में गांजा किसको आपूर्ति करनी थी। वहां पहुंचने के बाद ही इसका खुलासा होता। गिरफ्तार सभी चारों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने इस कार्रवाई में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें