लालानगर। गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में होमगार्ड निर्भय यादव (48) तिलठी-जोपा मिर्जापुर, गोधना-ऊंज निवासी रामजी मोदनवाल (35), विजय लक्ष्मी (32), भूमिका देवी (37) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इस दौरान सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया जहां होमागार्ड निर्भय यादव, भूमिका देवी और रामजी की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। होमगार्ड निर्भय डीएम आवास पर रात की ड्यूटी कर सुबह बाइक से मिर्जापुर जा रहा था। गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग स्थित थानीपुर गांव के समीप पहुंचने पर सामने आए कुत्ते को बचाते समय वह बाइक समेत गिर पड़ा। दूसरी घटना में गोधना निवासी महिला-पुरुष मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे मिर्जापुर रोड के जगरनाथपुर गांव के पास कार की चपेट में आ गए। पुलिस के पहुंचने तक चालक कार समेत भागने में सफल रहा।