फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार बाइक सवार घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शनिवार की दोपहर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सड़क हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो बाइक सवारों की हालत में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र की है। जहां विष्णु (18), शानू (26) एक बाइक पर बैठकर ज्ञानपुर से गोपीगंज की ओर जा रहे थे। इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचने पर अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जबरदस्त टक्कर में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी घटना सुरियावां थाना क्षेत्र की है। जहां चौथार बाजार में विकास उपाध्याय (24) निवासी अवसानपुर-चौरी, मोहम्मद राजा (28) निवासी आजाद नगर-पुरानी बाजार के बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। लोगों ने बताया कि उक्त बाइक सवार भदोही-सुरियावां मुख्य मार्ग से जा रहे थे और चौथार बाजार के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जानकारी पर क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर में पलटी ट्रैक्टर ट्राली
नगर क्षेत्र में शनिवार को इंटरलाकिंग ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के पलट गई।
लोगों ने बताया कि इन दिनों नगर में इंटरलॉकिंग बिछाने कार्य करवाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के आर्डर पर चालक ट्रैक्टर पर इंटरलाकिंग ईंट लादकर कलिंजरा मुख्य मार्ग से होकर सुरियावां नगर में आ रहा था। शास्त्रीनगर वार्ड निवासी जतन गुप्ता के आवास के सामने पहुंचने पर चालक का नियंत्रण खोते ही ईंट से लदी ट्राली पलट गई। हालांकि उधर से कोई आ-जा नहीं रहा था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें