अभोली के दशवतपुर में जल जीवन मिशन अभियान में रंगाली सजाकर दीपोत्सव का आयोजन। संवाद
- फोटो : BHADOHI
दुर्गागज/अभोली। ब्लॉक क्षेत्र के दशवतपुर और ख्योखर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम जल जीवन मिशन योजना को सफल बनाने, जल संरक्षण के उद्देश्य से दीपोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि नोडल जल जीवन मिशन योजना रामबिलास यादव ने कहा कि देश के कोने-कोने में योजना के अंतर्गत कार्य शुरू है। योजना को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाने में जन-जन की सहभागिता सबसे बड़ी ताकत है। कहा कि प्रधानमंत्री, जल मंत्री के आह्वान पर हर घर दीपोत्सव का आयोजन जल संरक्षण जागरूकता के रूप में सार्थक कदम है। खुशी की बात यह है कि दो दिन बाद प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। गांववासियों ने अधिकारियों के साथ दीपोत्सव मनाकर रंगोलियां भी सर्जाईं। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र बिंद, ओमप्रकाश दुबे, जयप्रकाश मिश्रा, आलोक कुमार जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, बद्री नारायण यादव, मनीलाल यादव, आशा बहू, आंगनबाड़ी कर्मचारी समेत सभ्रांतजन उपस्थित रहे। इसी तरह ख्योखर पंचायत भवन में आईएसए संस्था ने जल जीवन मिशन योजना के तहत जागरुक किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान भोलानाथ यादव के साथ बड़ी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।