फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर और इंटरलाकिंग निर्माण का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के दरोपुर वार्ड में जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने रविवार को सीवर लाईन विस्तार का शिलान्यास किया। अध्यक्ष ने कहा कि दरोपुर तिराहा स्थित बनवारी यादव के मकान से मनोज जायसवाल के मकान तक जलभराव की स्थिति रहती थी। जो इस सीवर निर्माण के बाद दूर हो जाएगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कार्य का शिलान्यास करने पहुंचे चेयरमैन का वार्ड के लोगों ने स्वागत किया। उन्होने खुद फावड़ा चलाकर शिलान्यास किया और कहा कि इससे वार्ड की काफी हद तक जलजमाव की समस्या दूर होगी। बताया कि इसके पालिका बोर्ड में दरोपुर तिराहे से कटराबाजार लाल जीवन किराना दुकान तक दो अलग अलग टेंडर कराए गए हैं। जिसका आज से सीवर विस्तार और इंटरलाकिंग निर्माण शुरू करा दिया गया।
अध्यक्ष ने बताया की सीवर विस्तार पर 15.26 लाख और इंटरलाकिंग कराने में 17 लाख की लागत आएगी। अध्यक्ष ने बताया कि अभी विभिन्न मोहल्लो में विकास कार्य होना है। कोविड से दो वर्ष बेकार गए। आगामी दो सप्ताह में कुछ और मार्गो का शिलान्यास और नए टेंडर कराए जाएंगे। इस मौके पर सभासद गिरधारी जायसवाल, रमेश सरोज, मुकेश दूबे, सभासद कैलाश मिश्रा, विनोद यादव, सुनील यादव, बुद्धु गुप्ता, प्रभु सेठ, घनश्याम गुप्ता, इम्तियाज, छोटे शाह, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें