फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मिली मास्टरी, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हुई 69 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जिले के कई अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। चयन होने पर अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। घर वालों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

लंबे समय से रुकी 69 हजार शिक्षक भर्ती का परिणाम मंगलवार को ही घोषित हो गया, मगर वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड न हो पाने के कारण जिले के अभ्यर्थी बुधवार को अपना रिजल्ट देख पाए। जिनका चयन हो गया था, वे खुशी से उछल पड़े। जबकि असफलता का सामना करने वाले तमाम अभ्यर्थियों के चेहरे पर मायूसी भी देखी गई। कोइरौना क्षेत्र के ऊंज मुंगरहा गांव निवासी सीमा मिश्रा 121 अंक प्राप्त कर सफल हुईं हैं। वह हाईकोर्ट अधिवक्ता शशिभूषण मिश्रा की पत्नी हैं। कहा कि पेपर बहुत अच्छा गया था। पूरा भरोसा था कि चयन हो जाएगा। मेहनत सफल हुई। उनकी सास प्रेमलता मिश्रा दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी में बतौर शिक्षिका सेवा दे चुकी हैं। कहा उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद का फल प्राप्त हुआ। कहा पूरी निष्ठा से कर्तव्यपालन करूंगी। बड़ागांव की शालू शुक्ला को 125 अंक मिले हैं। उन्होंने 2014 में ज्ञानपुर से बीटीसी किया था। उनका चयन होने पर घर वालों ने योगी सरकार का धन्यवाद दिया। डीघ क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी नीरज पांडेय ने 129 अंक प्राप्त किया। बघेलीपुर के अरविंद शुक्ला को 126 अंक मिले हैं। वह शिक्षामित्र भी हैं। रामदासपुर के धीरेंद्र तिवारी को 123 अंक मिले हैं। बघेलीपुर के अनुज शुक्ला 106 अंक प्राप्त कर चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जताते हुए योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें