फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाली से उठ रही दुर्गंध, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, जिम्मेदार बने अनभिज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 10 में जोगीवीर बालिका इंटर कॉलेज के पास नाली बजबजा रही है। नाली से उठने वाली दुर्गंध से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ बने बैठे हैं। वार्ड वासियों ने नाली की सफाई करने की मांग नगर पालिका प्रशासन से किया है।
विज्ञापन

12 साल बाद लग रहे महाकुंभ पर्व को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। हाईवे पर साफ-सफाई व पेंटिंग कर सुंदर बनाया जा रहा है। और नाली पर छोटे छोटे व्यापारियों जो अपना ठेला, खोमचा, सब्जी की दुकान लगाकर जीविका चला रहे हैं। उन्हें भी महाकुंभ पर्व को देखते हुए नाली पर से हटाया जा रहा है। वहीं वार्ड संख्या 10 जोगीवीर बालिका इंटर काॅलेज व प्राथमिक विद्यालय के पास नाली से उठ रहे दुर्गंध से लोगों की परेशानी बनी हुई है। नाली में प्लास्टिक, कूडा करकट जमा है। इसी मार्ग से लाखों दर्शनार्थी प्रयागराज महाकुंभ पर्व में स्नान के लिए जाएंगे। वार्ड के विरेंद्र शुक्ला, संतोष मोदनवाल, भरत पांडेय, कृपाशंकर पांडेय, सुनील दुबे, कडेदिन चौरसिया, आशू सिंह, श्याम मोदनवाल आदि न नाली की साफ सफाई और ढक्कन लगाने की मांग नपा प्रशासन से किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें