फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जमीन के विवाद में पूर्व विधायक के बेटों मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में जमीन के बंटवारे को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक राम निहोर के बेटों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलाए गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दुर्गागंज बाजार के मसूधी गांव में पूर्व विधायक राम निहोर के नाम जमीन है। जिसको लेकर पूर्व विधायक की पहली पत्नी के बेटे हरिलाल और दूसरी पत्नी के लड़के विजय कुमार गौतम के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें विजय गौतम (58), अंकित (26) और मजदूर छोटेलाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर थाना प्रभारी राकेश सिंह रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी भानीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें