फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एंबुलेंसकर्मियों पर फर्जीवाड़े का आरोप, सीएमओ को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनऊ जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बुधवार को जिले के सीएमओ डॉ. एसके चक को पत्रक सौंपा। उनका कहना था कि फर्जी तरह से मरीजों का केस काटा जा रहा है। बिना मरीज के ही एंबुलेंस सड़कों पर दौड़ती रहती है और कंपनी फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का नारा न्यारा कर रही है।
विज्ञापन

संघ के उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि हर महीने करोड़ों रुपये का चपत एंबलुेंसकर्मी सरकार को लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश में करोड़ों रुपये का भुगतान कंपनी फर्जी केस दिखा कर ले रही है। जिले में 108, 102 की 38 एंबुलेंस संचालित हैं। एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से एक ही मरीज के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड पर फर्जी केस काटा जाता है। इसके अलावा अन्य मरीजों के आधार कार्ड, नंबर कर्मचारी अपने पास रख लेते हैं। उसी नंबर पर उन्हें दोबारा कॉल करके वेरिफाई करते हैं। जीपीएस ऑन करके एंबुेंलस लेकर मौके पर पहुंचते हैं। संघ ने उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, उमाशंकर जायसवाल, अश्वनी कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, निर्मल कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें