फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे की 10.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, MP के रीवा में पुलिस की कार्रवाई

Thu, 29 Dec 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके परिजनों और करीबियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत भदोही पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्र की 10 .20 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रीवा में भदोही पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके करीबियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। भदोही जिला प्रशासन अवैध धन से अर्जित संपत्ति को लगातार कुर्क कर रहा है। गुरुवार को पुलिस ने पूर्व विधायक के पुत्र विष्णु मिश्र की मध्यप्रदेश के रीवा में स्थित जमीन को कुर्क किया। जमीन की अनुमानित कीमत 10 करोड़ 20 लाख रुपये है।

विज्ञापन


जेल में बंद विष्णु मिश्र पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं गैंग लीडर व माफिया विजय मिश्र के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के कुल 83 मुकदमे दर्ज हैं। शासन की ओर से संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।

एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में माफिया व गैंग लीडर पूर्व विधायक विजय मिश्र और करीबियों के अर्थतंत्र पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी की संस्तुति पर गुरुवार को पुलिस ने बेटे विष्णु मिश्र की एमपी के रीवा जिले में हनुमना तहसील के बिरादेई गांव में 8 एकड़ 30 डिसमिल भूमि को कुर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई। आरोप था कि विष्णु मिश्र ने इस संपत्ति को आपराधिक क्रिया कलाप से अर्जित धन से खरीदा था। विष्णु मिश्र पूर्व विधायक के गैंग का सदस्य है। वह भदोही जिला कारागार में बंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें