फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पूर्व विधायक का करीबी अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई; जमीन हड़पने व जालसाजी का है केस

Thu, 02 Jan 2025 09:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : यूपी के भदोही जिले में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गैंग लीडर नंदलाल पांडेय निवासी अमवां को कलेक्ट्रेट गेट से गिरफ्तार कर लिया। नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी से पूर्व विधायक के करीबियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
भदोही पुलिस की गिरफ्त में नंदलाल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक विजय मिश्र का करीबी एवं औराई ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय को पुलिस ने गुरुवार को सरपतहां स्थित कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर लिया। गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी से करीबियों में खलबली मच गई। पूर्व उप प्रमुख पर जमीन हड़पने से लेकर जालसाजी समेत कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि ये संगठित होकर अपने और गैंग के सदस्यों को आर्थिक भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए साजिश के तहत धोखाधड़ी कर छल पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जीवित व्यक्ति को मृत दिखा जमीन का फर्जी तरीके से वरासत कराकर करते थे।
विज्ञापन


इस पर कुछ महीने पूर्व सभी सदस्यों पर जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पहली जनवरी को गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नंदलाल पांडेय किसी मुकदमे की तारीख देखने न्यायालय पहुंचे थे। इस बीच, पहले ही ताक में रही गोपीगंज पुलिस ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट के पास से ही धर दबोचा। गिरफ्तारी टीम में संतोष कुमार सिंह, दिनेश कुमार, गोविंद सिंह यादव, मनोज यादव, गुफरान अहमद, रामविलास यादव आदि रहे।

विज्ञापन

नेताजी की कृपा से दो साल तक बचे रहे पूर्व उप प्रमुख
पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय को भले ही पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया, लेकिन वह रडार पर दो से ढाई साल पहले आ गए थे। पूर्व विधायक विजय मिश्र पर कार्रवाई के बाद शासन के निर्देश पर करीबियों पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान उनके अधिकतर करीबियों पर गैंगेस्टर लगा और संपति कुर्क की गई। हालांकि, नंदलाल सत्ता के करीब आकर कार्रवाई से बच गए।

एक नेताजी के वरदहस्त के कारण पुलिस आसपास नहीं फटकती। नेताजी की सभी जरूरतों पर ध्यान देने की वजह से वह उनके काफी प्रिय हो गए। पिछले कुछ दिनों में नेताजी से कुछ बात हुई या कोई और मामला रहा कि पुलिस ने अचानक शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अंतत: गैंगेस्टर एक्ट में केस दर्ज हुआ और गिरफ्तार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें