गोपीगंज में जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल का स्वागत करते लोग। संवाद
- फोटो : chineni news
औराई/गोपीगंज। मिर्जापुर की पूर्व डीएम एवं जन नीति भारत की संस्थापक दिव्या मित्तल शनिवार को जिले में पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों-व्यापारियों से मिलकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शनिवार को मिर्जापुर से भदोही आते समय दिव्या मित्तल नरथुआं शिव मंदिर पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए एक नई पार्टी का सृजन किया। जहां बिना भेदभाव एक-दूसरे की समस्या उठाने के लिए भी लोगों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं जिलाधिकारी रहते सबसे पहले महिलाओं से मिलती थी और उनकी समस्याओं का निराकरण करती थी। इस मौके पर राकेश बिंद, सर्वेश शुक्ला, राजू जायसवाल, रामधनी, प्रदीप कुमार, राजू सिंह, शीतल बिंद आदि रहे। गोपीगंज नगर के राजमार्ग चौराहे पर पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का व्यापारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वह नगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर और बाबा बड़े शिव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर व्यापारी नेता श्रीकांत जायसवाल, अनिल कौशल, अनिल जायसवाल, कोमल मोदनवाल, विनीत मिश्रा, रतन शंकर, अनीस आदि रहे।