फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पूर्व विधायक का करीबी औराई ब्लॉक का पूर्व उप प्रमुख गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्र का करीबी और औराई ब्लॉक के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरपतहां स्थित कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी से करीबियों में खलबली मच गई। पूर्व उप प्रमुख पर जमीन हड़पने से लेकर जालसाजी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि गैंग की ओर से संगठित होकर अपने और अपने गैंग के सदस्यों के लाभ के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन का फर्जी तरीके से वरासत कराया जाता था। जिस पर कुछ महीने पूर्व सभी सदस्यों पर जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एक जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय किसी मुकदमे की तारीख देखने न्यायालय पहुंचे थे। इस बीच पहले ही ताक में रही गोपीगंज पुलिस ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट के पास से पकड़ लिया। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गैंग लीडर नंदलाल पांडेय निवासी अमवां को कलेक्ट्रेट गेट से गिरफ्तार कर लिया। नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी से पूर्व विधायक के करीबियों में खलबली मच गई। गिरफ्तारी टीम में संतोष कुमार सिंह, दिनेश कुमार, गोविंद सिंह यादव, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन


दो साल तक बचे रहे पूर्व उप प्रमुख
पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय को भले ही पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया, लेकिन वह रडार पर दो से ढाई साल पहले आ गए थे। पूर्व विधायक विजय मिश्र पर कार्रवाई के बाद शासन के निर्देश पर करीबियों पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान उनके अधिकतर करीबियों पर गैंगेस्टर लगा और संपति कुर्क की गई। हालांकि नंदलाल सत्ता के करीब आकर कार्रवाई से बचे रहे। कुछ लोगों का कहना है कि एक नेता के करीबी होने से पुलिस आसपास नहीं फटकती थी। दो साल बाद गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज हुआ और गिरफ्तार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें