फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिव्यांग खिलाड़ी को पूर्व सीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
जिले के पैरा पावर लिफ्टर ​शिव प्रकाश यादव को लखनऊ में खेल दिवस पर सम्मानित करते पूर्व सीएम । स्
विज्ञापन
महराजगंज। औराई ब्लॉक के इटवां गांव निवासी दिव्यांग खिलाड़ी शिव प्रकाश यादव को खेल दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में सम्मानित किया। आश्वासन दिया कि सरकार बनने पर खेल कोटे से नौकरी भी देंगे। 90 फीसदी से अधिक दिव्यांग शिव प्रकाश यादव पैरा पावर लिफ्टर हैं।
विज्ञापन

जापान के क्योटो शहर में आयोजित चैलेंज कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 54 किलो भार वर्ग में 145 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वह भारतीय खेल प्राधिकरण गांधीनगर गुजरात में खेलो इंडिया स्कीम के तहत कोच राजेंद्र सिंह रहेलू की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा वह कई पदक जीत चुके हैं। इटवा के इलाका यादव के सबसे छोटे बेटे शिव प्रकाश ग्रामीण परिवेश से आते हैं। बड़े भाई जय प्रकाश यादव के त्याग और समर्पण से वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। शिव प्रकाश ने बताया कि बीटेक करने के बाद उनको एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिली। वहां के मैनेजर ने उन्हें पैरा पावर लिफ्टिंग में जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें